फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटा बजा, धरना देकर मनाया प्रतिकार दिवस

विज्ञापन
सिंचाई एवं जल ससांधन कार्यालय पर धरना देते सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
घंटा बजा, धरना देकर मनाया प्रतिकार दिवस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिना ठोस आधार के स्थानांतरण, प्रोन्नति नहीं होने और उत्पीड़न के विरोध में इंजीनियरों ने अन्याय, अत्याचार प्रतिकार दिवस मनाया। सिंचाई विभाग निर्माण खंड कार्यालय के परिसर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने घंटा, शंख, चम्मच, कटोरी आदि बजाकर धरना-प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि नियमानुसार प्रोन्नति, स्थायीकरण आदि मांगे कई वर्षों से लंबित हैं। साथ ही सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स को दरकिनार कर दूसरों से कार्य लिया जा रहा है। नियम विरुद्ध तरीके से स्थानांतरण और नहरों के संचालन एवं सिल्ट सफाई कार्य में उत्तरदायी बनाकर विभिन्न तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चधिकारियों के तानाशाही रवैया और उत्पीड़न की कार्रवाई से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात रखनी मजबूरी है। इंजीनियर अमित कुमार श्रीवास्तव, मुनीब कुमार ने कहा कि कई बार वार्ता और आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। अगर मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद मांगों के निदान के लिए डीएम के माध्यम से प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें