फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदार्शन करते छात्र नेता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने दिया धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित न किए जाने से छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राचार्य को ज्ञापन देते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। हालांकि प्राचार्य की ओर से जल्द तारीख घोषित करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
छात्र नेता मिथिलेश अग्रहरि ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्र संघ की भूमिका काफी अहम होती है। बावजूद इसके, महाविद्यालय प्रशासन इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। बार-बार अपील करने के बाद भी तारीख की घोषणा नहीं की जा रही है। वहीं छात्र नेता सलीम अहमद ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीखों की घोषण तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सुरेश, नीरज, सौरभ पंछी, रमाकांत, मंतोष, महेश, निजाम, सलीम, इमरान, रहमान, इमरान खान, फहीम अहमद, इरशाद अहमद, शबाना, दीपक भारती, रमन, अमित कुमार, दुर्गेश पासवान, मुस्कान, साजिदा, प्रियंका आदि काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। बाद में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि 23 नवंबर तक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें