फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवानों के बूते सपा बनाएगी सरकार : उदय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौजवानों के बूते सपा बनाएगी सरकार : उदय प्रकाश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सत्ता में आने के बाद सबसे अधिक मान सम्मान युवाओं को देते हैं। देश में सबसे अधिक आबादी भी नौजवानों की है। इन्हीं के बूते प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी।
वह बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की जिला इकाई की समीक्षा बैठक में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार चार फीसदी पूंजीपतियों को मालामाल करने के लिए हर स्तर पर उतारू हो गई है। जबकि 96 फीसदी जनता अपने दैनिक उपयोग के सामान को खरीदने में तत्काल टैक्स जमा करती है। गैस, डीजल तथा पेट्रोल के दाम को बढ़ाकर जनता की गाढ़ी कमाई को चूसने का काम कर रही है। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, चमन आरा राइनी, सुभांगी भारत, अविनाश विद्यार्थी, खुर्शीद अहमद, राकेश दूबे, अमित दूबे, जय प्रकाश यादव ने संबोधित किया। इस दौरान अजय चौरसिया, जावेद, विजय यादव, चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, घनश्याम जायसवाल, कादिर, सद्दाम शाह, इम्तियाज सिद्दीकी, चंचल यादव, दीपक पांडेय, सौरभ दूबे, सहजाद सिद्दीकी, कौसर अजीम, पवन यादव और संजय यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें