फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया मुन्नाभाई

Sun, 18 Feb 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में रविवार सुबह पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान एक साल्वर को पकड़ लिया गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी को मोहाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले के 22 केंद्रों पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही थी। मोहाना थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में परीक्षा शुरू हो गई थी। गेट पर चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक को संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। बारीकी से जांच हुई तो पकड़ा गया आरोपी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाया गया। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए साॅल्वर ने अपना नाम चंदन पुत्र धर्मदेव यादव निवासी लादूगढ़ थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया राज्य बिहार बताया।
वह विष्णु निवासी जैतापुर थाना बनकटा जनपद देवरिया के साथ परीक्षा दे रहा था। मोहाना पुलिस ने उसे खिलाफ धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ महाविद्यालय में एक साॅल्वर पकड़ा गया। उसके खिलाफ सुसंगत धारा में केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाकी जनपद में परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें