एसडीएम ने पराली जलाने वालों को पकड़कर छोड़ा
डुमरियागंज। एसडीएम प्रमोद कुमार ने रविवार को तहसील क्षेत्र के भगवानपुर गांव में दो किसानों को खेत में पराली जलाते हुए पकड़ लिया, पर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के नाम पर दोनों को सिर्फ हिदायत दी गई।
एसडीएम ने चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा पराली जलाने की कोशिश करते वे मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने तहसील क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से मृदा का पोषक तत्व और जो साथी पोषक तत्व हैं, वे नष्ट हो जाते हैं, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र पर खराब प्रभाव पड़ता है।
पराली को यूरिया रासायनिक खाद डालकर ट्रैक्टर से जोतवा देने से वह खाद बन जाती है। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में पराली जलाने वाले पकड़े गए दोनों किसानों को हिदायत दी गई कि अगर दोबारा ऐसा करते वे पकड़े गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।