फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आया युवक बूढ़ी राप्ती में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र जोगिया के ककरही स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में शुक्रवार को एक युवक लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। युवक अपनी बहन के घर आया था।
विज्ञापन

महाराजगंज जनपद के रुदलापुर थाना कोल्हुई निवासी आकाश (20) पुत्र श्रीपत शर्मा की बहन की निशा की शादी सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव निवासी सुरेश के साथ हुई है। आकाश बृहस्पतिवार को वह बहन के यहां आया था। शुक्रवार सुबह गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी की ओर गया था। पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गया। जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश में लगी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे दिन गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें