फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू, इमरजेंसी का हुआ कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शनिवार को फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ हो गया। इससे मरीजों को बाहर जाने की बजाय मेडिकल काॅलेज में ही निशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसे रेडक्रास के सहयोग से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में करीब एक वर्ष पहले फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधा बंद हो गई थी। पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के चलते इसे बंद कर दिया गया था। तबसे केंद्र संचालन के लिए सरकार द्वारा नामित संस्था रेडक्रास के लोग लगातार विकलांग कल्याण पुनर्वास केंद्र खुलवाने के लिए काॅलेज प्रशासन से जगह की मांग कर रहे थे। करीब एक महीने पहले प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने हड्डी रोग विभाग की ओपीडी के सामने स्थित कक्ष में फिजियोथेरेपी केंद्र संचालित करने की अनुमति दे दी।
कक्ष को संस्था को दे दिया गया। इसके बाद इसमें फिजियोथेरेपी की मशीनें लगा दी गईं। शनिवार को इसमें बने फिजियोथेरेपी केंद्र का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें