फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्षार्थियों की भीड़, बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
बस का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
देवरिया। भटनी-औड़ियार रेल खंड पर रूट ब्लॉक का सबसे अधिक असर आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में आने-जाने वालों पर पड़ा है। शनिवार को पुलिस विभाग के एसआई भर्ती परीक्षा में वाराणसी की तरफ से आने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेन की जगह बसों की यात्रा करनी पड़ी। ये यात्री देवरिया बस स्टेशन पर अपने बस की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं तमाम अभ्यर्थी गोरखपुर के रास्ते गए।
विज्ञापन

देवरिया मऊ जाने के लिए ट्रेन का साधन सबसे बेहतर है। देवरिया से भटनी-सलेमपुर के रास्ते वाराणसी जाने वाली ट्रेनों से मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर आदि जिलों के यात्री आसानी से आते-जाते हैं। इस रूट पर ब्लॉक के चलते पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है। वहीं भागलपुर पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते सलेमपुर के रास्ते बसें भी नहीं चलती हैं। ऐसे में यात्रियों को देवरिया से बरहज होकर कपरवार के रास्ते बड़हलगंज होते हुए जाना पड़ रहा है। इससे समय व दूरी दोनों बढ़ गया है।
शनिवार को देवरिया में पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लोग रात में ही कृषक एक्सप्रेस से देवरिया आ गए थे। रात में एक रिश्तेदार के घर रुकने के बाद सुबह परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन वापसी में ट्रेन की सुविधा रात में है। इसलिए बस से निकल रहे हैं। स्टेशन पर पता लगा कि मऊ की बस जाएगी, लेकिन अभी इंतजार करना है। स्टेशन मास्टर ने बताया है कि ढाई बजे बनारस के लिए बस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें