एक महिला की चेन, दूसरी का मंगलसूत्र उड़ाया
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ में एक महिला के गले से सोने की चेन व दूसरी का मंगलसूत्र की किसी ने उड़ा लिया। दोनों महिलाएं भीड़ में रोने लगीं। सुरक्षा के बीच चेन स्नेचिंग से लोग दंग रह गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जनसैलाब उमड़ा पड़ा था। उसी कार्यक्रम में आई जिले की धोबहा की रहने शिवकुमारी और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी मालती देवी के मुताबिक, उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र भीड़ में किसी ने उड़ा ली।
उसके बाद दोनों महिलाएं रोने लगीं। अपने साथ आए लोगों से आपबीती बताकर दोनों बिलख रही थीं। एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।