फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में अस्थि कलश पर टिकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर आर्ट गैलरी को देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम य? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रदर्शनी में अस्थि कलश पर टिकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक घंटा पांच मिनट कार्यक्रम में प्रदर्शनी और मंच पर गौतम बुद्ध में रमे नजर आए। उन्होंने अपना संबोधन गौतम बुद्ध से शुरू किया तो वहीं पांच मिनट तक प्रदर्शनी के अवलोकन में वह भगवान के बुद्ध की अस्थि कलश और बुद्ध से जुड़ी कला कृतियों को देखने में उत्सुक नजर आए। साथ में चल रहे जानकार से बारीकी से पूछते हुए दिखे। इससे यह संदेश दिया कि उनका भगवान बुद्ध से गहरा लगाव है।
पीएम नरेंद्र मोदी जिले में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के लिए आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मंच के पीछे लगी प्रदर्शनी स्थल से शुरू की। यहां प्रसिद्ध कालानमक चावल, रामकटोरी, जिले के पर्यटन स्थल और मेडिकल कॉलेज के मॉडल की प्रदर्शनी लगी हुई थी। प्रधानमंत्री प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान भगवान गौतम बुद्ध के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने के लिए उत्सुक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हर जगह वह तेजी से चलते हुए दिखे, मगर बौद्ध कालीन एक कलाकृति सामने पड़ी तो वह रुक गए और उसके बारे में जानकारी ली। आगे बढ़े तो गौतम बुद्ध के चित्र को एकटक देखने लगे। उसके बाद आगे तेजी से कदम बढ़ाए और फिर भगवान बुद्ध की अस्थि कलश पर नजर पड़ी तो रुक गए। उसके बारे में जानकारी ली। फिर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मॉडल की प्रदर्शनी को देखा। पीएम ने मंच पर संबोधन भगवान गौतम बुद्ध से शुरू किया तो आगे भी कई बार उनका नाम लिए और जिले को त्याग, तपस्या की धरती बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें