फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिशु की मौत के बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 02 Nov 2023 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्सूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कपिया मिश्रा गांव निवासी कुसुम (22) पत्नी परशुराम का 27 अक्टूबर को नगर के परसा शाह आलम में स्थित अवैध रूप से संचालित होने वाले लाइफ केयर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया था। जबकि मां की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के परसा शाह आलम में चल रहे अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पहले शिशु की मौत हो गई थी। अब बुधवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजन गांव के पास धेंसा और विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क पर कपिया गांव के पास सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग ढाई घंटे चले जाम में लोगों को आने-जाने में समस्याओं को सामना करना पड़ा। शहर कोतवाल और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर समझाया बुझाया, इसके बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कपिया मिश्रा गांव निवासी कुसुम (22) पत्नी परशुराम का 27 अक्टूबर को नगर के परसा शाह आलम में स्थित अवैध रूप से संचालित होने वाले लाइफ केयर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया था। जबकि मां की हालत गंभीर थी।



आरोप है कि अस्पताल संचालक की ओर से और रुपये की डिमांड की जा रही थी। मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की थी। जिला अधिकारी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो अस्पताल बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर में जितना महंगा इलाका, उतनी महंगी सब्जियां

उधर गंभीर हाल में कुसुम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए। धेंसा और विकास भवन को जोड़ने वाली मार्ग पर स्थित कपिया गांव के पास सुबह तकरीबन छह बजे शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकार सदर अखिलेश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने परिजनों को समझाया और बताया कि अस्पताल संचालक पर केस दर्ज हो चुका है आगे की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद परिजन शव को हटाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू हो पाई।

इसे भी पढ़ें: रोजगार मेले में प्लेसमेंट के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार, जारी किया गया अलर्ट
 
विज्ञापन

परिजनों को हाल बेहाल

पहले नवजात बच्चे और बहू की मौत के बाद सास और ससुर का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोगों के भी आंखें नाम हैं। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। परिवार के लोग केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे जबकि बुधवार को ही अस्पताल संचालक और अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस बारे में परिवार को जानकारी दी गई और उचित करवाई का भरोसा दिलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें