फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में हादसा: धमाके में दो और की मौत, कुल मृतकों की संख्या हुई चार; गैस सिलिंडर फटने से लगी थी आग

Wed, 01 Nov 2023 11:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

कपिलवस्तु क्षेत्र के नेपाल सीमा से सेट अलीगढ़वा कस्बे में स्थित एक गोदाम में मंगलवार दोपहर तकरीबन एक बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम के कई दुकान जमींदोज हो गए। मामले की जानकारी मिलते प्रशासन और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव में जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा से सेट कपिलवस्तु कोतवाली के अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार को गोदाम में हुए धमाके और आग लगने की घटना में देर रात दो और लोगों के मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकल गया। अब मरने वालों की संख्या चार हो गई है। जबकि चार लोग झुलस गए थे। जिनके अलग-अलग स्थान पर इलाज चल रहा है, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


कपिलवस्तु क्षेत्र के नेपाल सीमा से सेट अलीगढ़वा कस्बे में स्थित एक गोदाम में मंगलवार दोपहर तकरीबन एक बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम के कई दुकान जमींदोज हो गए। मामले की जानकारी मिलते प्रशासन और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव में जुट गई।

इसे भी पढ़ें: इस माह नौ दिन बंद रहेंगे बैंक...निपटा लीजिए जरूरी काम
विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। जबकि दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। देर रात तक रुक-रुक कर आग धधक रही थी। आग बुझाने के बाद प्रशासन ने दो और लोगों के शव को बाहर निकाला है। अभी छानबीन चल रही है।

इसे भी पढ़ें: निजी एंबुलेंस पोल से टकराकर गड्ढे में गिरी, तीन घायल

मरने वाले कौन थे? इस बारे में इसकी पहचान करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। सुबह होते ही जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किए। हर बिंदुओं को बारीकी से देख रहे हैं। मौके पर अभी भी कई थानों की फोर्स लगी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें