फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई कर सफल बनाएं संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ-सफाई कर सफल बनाएं संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सभी गांवों में झाड़ियों की कटाई, नालियों और तालाबों की सफाई, उथले हैंडपंपों का चिह्नांकन समय से करा लिया जाए तो संचारी रोग को 90 प्रतिशत तक फैलने से रोका जा सकता है। ये बातें खंड विकास अधिकारी नौगढ़ संगीता यादव ने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए नौगढ़ ब्लॉक एवं बेंवा सीएचसी डुमरियागंज में कार्यशाला आयोजित की गई। नौगढ़ ब्लॉक में यूनिसेफ की ओर से संचारी रोग नियंत्रण एवं मिशन इंद्र धनुष अभियान के लिये सभी प्रधानों, सचिवों एवं सहायकों का अभिमुखीकरण करवाया गया। खंड विकास अधिकारी नौगढ़ संगीता यादव ने कहा कि सभी प्रधान एवं सचिव संचारी रोग नियंत्रण एवं मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अभियान को सफल बनाएं। यूनिसेफ के डीएमसी अमित शर्मा ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को जानकारी दी। इस दौरान यूनिसेफ बीएमसी अयाज अहमद, सचिव प्रीति गुप्ता, तनुश्री ओझा, प्रमोद, शकील, प्रधान अमजद अली, धर्मराज, विजय मणी, मुनिराम आदि उपस्थित रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण सीएचसी बेंवा पर हुआ। यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेट शोएब अख्तर ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ियों को बुखार के रोगियों को सूचीबद्ध एवं कुपोषित बच्चों को लाइन लिस्टिंग करना, कोविड-19 से बचाव के उपाय एवं संभावित रोगियों को चिह्निकरण करना होगा। इस दौरान एलटी राजेश कुमार, आंगनबाड़ी मंजू कुमारी, शाहिदा खातून, निकहत जहां, संध्या देवी, शहजादी बेगम, माला श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें