फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई को गलत बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई को गलत बताया
विज्ञापन

इटवा। खुनियांव ब्लॉक में शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर हुई कार्रवाई को स्थानीय ग्रामीण सही नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई का विरोध करते हुए सहायक अध्यापक पर शैक्षिक कार्य में गतिरोध डालने का आरोप लगाया है।
खुनियांव के प्राथमिक विद्यालय अगरदीडीह में शिक्षक की पिटाई के प्रकरण में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों की सूचना देने के बावजूद उच्चाधिकारियों की ओर से दोनों शिक्षकों में से किसी को नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान परशुराम, लवकुश, किशुन, महावत, राजमती देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में विवाद होने पर तत्कालीन एबीएसए शिवकुमार ने शिक्षक तेजपाल सिह का तबादला प्राथमिक विद्यालय अमरपुरवा कर दिया। उसके बाद छह माह तक विद्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में पठन-पाठन का कार्य होता रहा। छह माह बाद तेजपाल सिंह की वापसी होने पर फिर से विवाद शुरू हो गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से गंभीर रवैया न अपनाने के कारण सहायक अध्यापक को पुन: उसी विद्यालय में तैनात किया गया।
बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में गठित तीन सदस्यीय समिति सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। ग्राम प्रधान के पत्र सहित अन्य दस्तवेजों की जांच होगी। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बीएसए को भेजा था पत्र
प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और ग्राम प्रधान परशुराम ने बीएसए को पत्र भेजकर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक तेजपाल सिंह पर कार्य व्यवहार ठीक नहीं होने और अक्सर विवाद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। प्रधान ने भी अध्यापक को अनुशासनहीन बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

अब ऑडियो हो रहा वायरल
पिटाई मामले में ही एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दूसरे व्यक्ति से अपने पति के चरित्र पर संदेह जताते हुए दूसरी महिला से संबंध होने की बात करती है। साथ ही उससे पति को उस महिला से दूर रखने की गुजारिश कर रही है। लोग इस ऑडियो को इसी घटना से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें