लहन नष्ट किया, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
मिश्रौलिया। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के जोकईला गांव में शनिवार को शराब के अवैध धंधों के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने मौके से बड़े पैमाने पर लहन नष्ट किया और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिश्रौलिया के एसओ पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के जोकईला गांव में छापामारी की। मौके से 16 क्विंटल नष्ट किया गया और शराब बेचते एक आरोपित गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।