फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित की सूचना पर एहतियात बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे जिलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित की सूचना पर एहतियात बढ़ाई गई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लंबे अर्से बाद खुले स्कूलों में पढ़ाई शुरू होते ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। कुशीनगर, देवरिया में स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिलने पर स्कूल संचालकों के साथ बीएसए, डीआईओएस समेत स्वास्थ्य महकमे ने भी एहतियात बढ़ा दिए हैं।
जिले के स्कूलों में सतर्कता बरतने की हिदायत संचालकों को दी गई है। पहले से ही सुरक्षात्मक उपाय अपना रहे स्कूल संचालकों ने आसपास के जिलों में स्कूलों बच्चों के संक्रमण की जानकारी होने पर और भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बीएसए राजेंद्र सिंह का कहना है कि अभिभावकों की सहमति से स्कूल आ रहे बच्चों को निर्धारित दूरी पर बैठाकर पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल संचालकों को बच्चों को अलग-अलग तिथियों में स्कूल बुलाने और निर्धारित संख्या से कम बच्चों को कक्षाओं में बैठाने की व्यवस्था करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी उपाय सैनिटाइजर, मास्क और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य का कहना है कि स्कूल संचालकों को बच्चों को कम संख्या में बुलाने, सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि सुरक्षात्मक उपाय करने की हिदायत दी गई है। इसमें लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना से जंग के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बचाव और उपचार के लिए तैयारियों के क्रम में जिला अस्पताल के पीछे बना एमसीएच विंग आइसोलेशन अस्पताल में तब्दील है। इसी अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से 50 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। यह सभी बेड ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेंगे। जिला अस्पताल में छह ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गए हैं। इसके अलावा डुमरियागंज, मिठवल, बर्डपुर और इटवा के सीएचसी पर 50-50 बेड के पीआईसीयू वार्ड बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। विभाग इन अस्पतालों में सामान्य बेड के अलावा वेंटिलेटर के बंदोबस्त करा दिया है।
इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी पर बनें पीकू, मिनी पीकू और ईटीसी (इंसेटिव केयर यूनिट) को भी एक्टिव रहने का दिशा-निर्देश दिया गया है। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी तीसरी लहर से निपटने के लिए एमसीएच विंग के अलावा चार सीएचसी पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। जहां बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में हाईटेक सुविधाएं
जिला अस्पताल में 50-50 बेड के पीआईसीयू व आइसोलेशन वार्ड तैयार हो रहे हैं। इसमें पीआईसीयू के लिए आरक्षित 50 बेड में 20 बेड वेंटिलेटर युक्त व 30 बेड एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के होंगे। जबकि आइसोलेशन वार्ड में 50 बेड में 30 बेड एचडीयू व 20 बेड हाईटेक सुविधाओं से युक्त होंगे। यह सभी बेड आक्सीजन पूरित होंगे। कोविड पीआईसीयू वार्ड के प्रभारी फार्मासिस्ट डीसी पाठक कहते हैं कि बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। कर्मियों की तैनाती समेत अन्य कमियां भी दूर करने की कवायद अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें