फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह की महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल
विज्ञापन

लोटन। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को लोटन ब्लॉक सभागार में अवर अभियंता विद्युत राजेश कुमार के देखरेख में एसएचजी के तहत समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बिजली का बिल वसूलने का तरीका बताया गया।
ट्रेनर जेई राजेश पासवान ने महिलाओं को बताया कि प्रदेश में पहली बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बिजली सखी के रूप में मीटर रीडिंग और बकाया बिल जमा कराने का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कमीशन के रूप में आय भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नवाचारों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है और लोगों को बिजली बिल जमा करने में भी सुविधा मिल रही है। इस दौरान बीएमएम ग्रीश चंद, ब्लॉक मिशन प्रबंधक देवेश कुमार, समूह की सुशीला देवी, हिमांशी, सुनीता देवी, निर्मला दूबे, लक्ष्मी, इंद्रमती, रीना, आशा, सीमा आदि महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें