फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला कारोबारी की डिकी तोड़ उड़ाए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला कारोबारी की डिकी तोड़ उड़ाए पांच लाख रुपये
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल पर बच्चे का इलाज करने गए गल्ला कारोबारी की बाइक की डिकी को तोड़कर उच्चके पांच लाख रुपये उड़ा ले गए। इलाज कराने के बाद अस्पताल से निकले कारोबारी ने डिकी टूटी देखी तो होश उड़ गए। फिर सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
सदर थाना क्षेत्र के रोंवापार गांव निवासी जयप्रकाश जायसवाल गल्ला कारोबारी हैं। जयप्रकाश के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्यालय स्थित एक बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाले। उस रकम को बाइक की डिकी में रख लिया और केंद्रीय विद्यालय गए। वहां से बेटे को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। बाइक को बाहर गेट के सामने लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटे तो डिकी खुली हुई थी। उसे खुला हुआ देख वह सन्न रह गए। उसमें रखे रुपये गायब थे। इसके बाद उन्हरोंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें