20 घंटे बाद मिला डूबे युवक का शव
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के होरिलापुर बढ़ाडीह गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद बुधवार सुबह मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के होरिलापुर बढ़ाहीह गांव निवासी पवन उर्फ पप्पू निषाद (24) भैंस पालन किए थे। मंगलवार दोपहर में वह भैंस चराने गए थे। तभी गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में तैरते समय डूब गए थे। मिश्रौलिया पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी थी। मगर देर शाम तक सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह भी गोताखोर तलाश में जुट गए।
डूबने वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर उतराता हुआ शव देखा गया। उसके बाद उसे बाहर निकाला गया। एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव मिल गया है। पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।