एक तेरा ही भरोसा बालाजी पर झूमे लोग
- बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव में भजन व भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज के परिसर में श्री बालाजी धाम का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लालचंद मोदनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान श्री बालाजी महाराज के भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही यजमानों ने पूर्ण आहुति दी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदीपुर राजस्थान से आए प्रेतराज सरकार के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोरखपुर के कलाकार प्रमोद चंचल, शनि सावरिया, पूजा दुबे ने बालाजी महाराज के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। पूजा दुबे ने एक तेरा ही भरोसा बालाजी भजन प्रस्तुत किया। प्रमोद चंचल ने गीता के प्रथम अध्याय से ही हनुमान जी का प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान श्रीराम के परम और प्रिय भक्त है। विश्व में जितने मंदिर भगवान राम के हैं, उससे कहीं अधिक मंदिर हनुमान जी के हैं। इस अवसर पर अमित मोदनवाल, संदीप गुप्ता, रामसागर, अमन मोदनवाल, बबलू जायसवाल, तेजू, संदीप मोदनवाल, अखिलेश, राजू जायसवाल, कंचन वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं, नगर के सटे भीमापार में मेहंदीपुर बालाजी कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे। गायक दीपिका मिश्रा और पंकज के गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर मेजर सिंह, संदीप दुबे, अनुम गोयल, प्रमोद अग्रहरि, उमेश श्रीवास्तव, अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।