फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकश्ाी करने पर जताया विरोध तो पिता, पुत्र को पीटा

Fri, 23 Feb 2018 01:09 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।चिल्हिया थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव में बुधवार शाम खेत की ओर गईं महिलाओं पर छींटाकशी करने से मना करने पर पिता-पुत्र को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुजरौलिया गांव निवासी विक्की प्रसाद (45) और उनका पुत्र कृष्णा (21) बुधवार शाम को कहीं से घर लौट रहा थे। पीड़ित के अनुसार शाम को गांव की कुछ महिलाएं खेत की ओर गई थीं। वहां पहले से मौजूद कुछ लोग महिलाओं पर छींटाकशी रहे थे। मना करने पर इन लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे आरोपी भाग चुके थे। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति मेेें सुधार है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के जोजे, सफीक, चंद्रभान नाम के व्यक्ति के पुत्र के खिलाफ मारपीट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें