फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से दीवार फांदकर लड़की बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

आजाद नगर चौकी से वीरवार को एक लड़की को बहलाने-फुसलाने का आरोपी तलवंडी बादशाहपुर निवासी विजेंद्र उर्फ विजय दीवार फांदकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 29 जनवरी को तलवंडी बादशाहपुर के विजेंद्र उर्फ विजय के खिलाफ एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया था। आजाद नगर चौकी के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसे सदर थाने की हवालात में बंद कराया था। सदर थाने से फोन कर वीरवार को आजाद नगर चौकी में बताया गया कि विजय हवालात में पेट में दर्द होना बता रहा है। उसके बाद आजाद नगर चौकी की टीम पीसीआर लेकर सदर थाने में पहुंची। पुलिसकर्मी विजय को हवालात से निकालकर सिविल अस्पताल में लाए। उसे वहां दवा दिलवाई गई। पुलिसकर्मी फिर उसे आजाद नगर चौकी में ले गए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करना था। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को चौकी में बिठा दिया। फिर वह पुलिस कर्मियों से बात कर शौचालय में चला गया। वह बाहर आकर कुछ देर बैठा और फिर ईएचसी कृष्ण कुुमार को उल्टी आने की बात कहने लगा। वह फिर पुलिसकर्मियों को धोखा देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। एसआई अमर सिंह, ईएचसी कृष्ण कुमार शोर मचाकर उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वर्जन
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें भेज दी हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-बिजेंद्र सिहाग एसएचओ, सदर थाना

चौकी से दीवार फांदकर लड़की बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें