फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जागी पुलिस

Thu, 16 May 2019 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपियवा टोला टिकुईया में गांव के प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एक दर्जन लोगों ने गांव के सात लोगों को बांध कर पीटा और तमंचा दिखते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया गया। घटना नौ मई की है। नौ मई की शाम रास्ते के विवाद को लेकर हुई इस घटना से पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद भी अंजान बनी रही। बुधवार की रात पुलिस तब हरकत में आई जब मार खाए लोगों की चोट का सोशल मीडिया पर व एक दबंग द्वारा लहराए जा रहे तमंचे का वीडियो वायरल हुआ। आनन- फानन में पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपियवा के टोला टिकुइया निवासी
पीड़ित झीनक के अनुसार उनके घर के बगल उनकी जमीन है। जिस पर मोहनलाल, सोनू, सोहन, बहरैची, दयाराम निवासी कपियवा टोला टिकुइया के लोग कब्जा करना चाहते हैं। नौ मई की शाम सभी गांव के एक दबंग के साथ मिलकर हमारे घर पर चढ़ गए। हमारे फूस की झोपड़ी को उजाड़ दिया तथा घर के सामान व मोबाइल आदि को तोड़ दिया। साथ ही परिवार की तीन महिलाओं व चार पुरुष को बंधक बनाकर मारा पीटा। पीड़ितों के अनुसार घटना की सूचना देने हम लोग दूसरे दिन थाने पर भी गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर दबंग जान से मारने की धमकी देता रहा, जिससे वह कहीं और जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और चुप चाप घर पर पड़े रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की वीडियो बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर पीड़ितों द्वारा चोट की तस्वीर को दिखाया गया और वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और बब्लू मिश्र सहित मोहनलाल, सोनू, सोहन, व दयाराम के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद मोहनलाल, सोनू, दयाराम को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया । इस संबंध में एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें