शोहरतगढ़। पुलिस ने थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक बदमाश को सोमवार को टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नशे की गोलियां बरामद की गईं. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई देवानंद सिंह, कांस्टेबल सुजीत कुमार, राजू चौधरी एसबीआई की शाखा के पास अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। इस दौरान टेंपो से बढ़नी जा रहे शोहतरगढ़ के वार्ड नंबर 10 सोनारी मोहल्ला निवासी विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास नशे की 173 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।