बांसी। इटवा- बांसी सड़क पर नगर की सीमा पर स्थित बेलबनवा गांव के पास सोमवार की सुबह पिकअप का पहिया निकल गया जिससे पिकअप पलट गया। हादसे में पिकअप पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीयलोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को बांसी पीएचसी पहुंचाया जहां उन दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नवडीहवा गांव निवासी त्रिभुवन(41) व गोविंद (38) गल्ला लदे पिकअप पर सवार होकर बांसी नगर में स्थित रानीगंज बाजार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही नगर सीमा में पहुंचे थे कि पिकअप का पहिया निकल गया और वाहन पलट गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से पीएचसी बांसी लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां दोनों का इलाज हो रहा है।