फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य एवं पूजन के बाद व्रतियों ने किया पारण

विज्ञापन
शहर के जमुआर घाट पर वेदी की पूजा करती श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छठ : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य एवं पूजन के बाद व्रतियों ने किया पारण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत के अंतिम दिन शहर से गांव तक उत्सव का माहौल रहा। घाटों पर व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े हो उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की और प्रसाद वितरण कर व्रत पूरा किया।
इस दौरान पूजन स्थलों पर मेले जैसा माहौल रहा। लोगों ने यहां लगे स्टालों एवं दुकानों से खरीदारी भी की और बच्चों ने झूले आदि का आनंद उठाया। शहर के जमुआर नाला स्थित घाट पर रात दो बजे से ही व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। घाट पर पहुंच श्रद्धालुओं ने बेदी धुलकर पूजन की तैयारी शुरू कर दी। सुबह पांच बजे तक धीरे-धीरे बढ़ी भीड़ से घाट पर मेले जैसा माहौल हो गया। व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सूर्य देव पूरब में उगे, लोगों ने अर्घ्य देकर पूजन किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर में स्थित राप्ती नदी तट रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार की भोर तीन बजे से गाजे-बाजे के साथ राप्ती नदी के तट पर व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सैकडों की संख्या में नदी में खड़ी महिलाओं ने सूर्य उदय होते ही अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं को कोई दिक्कत न हो, उसके लिए घाट पर नपा ने पर्याप्त प्रकाश, नदी में बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था की थी। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद थी। इस अवसर पर एसडीएम जग प्रवेश, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, ईओ विंध्याचल, कोतवाल छत्रपाल सिंह, एसआई शेष नाथ यादव, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राईनी, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा आदि उपस्थित थे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के शिवबाबा घाट समेत बानगंगा, चिल्हिया, पल्टादेवी, करौती, बेलवा महदेवा, बानगंगा, बड़गो, कपिया, टेकनार, गायघाट, धुसरी बुजुर्ग, धुसरी खुर्द, गौरा बाजार, खुरहुरिया, बूढ़ापारा पकड़ी आदि घाटों पर छठ व्रती महिलाएं और उनके परिवार के सदस्य सुबह पहुंच कर पूजा की तैयारी में जुट गए। छठ व्रती महिलाएं बेदी आकर्षक ढंग से सजा कर उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। घाट पर भक्ति जागरण का आयोजन नपं अध्यक्ष की ओर से कराया गया। घाट स्थलों पर एसडीएम संतकुमार, तहसीलदार धर्मवीर भारती, सांसद प्रभारी सूर्यप्रकाश, ईओ अनिल कुमार, नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, सीओ महेंद्र राणा प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ एसओ बृजेश सिंह, ढेबरुआ एसओ ब्रह्मानंद गौड़, चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह, सोनू कुमार, वीरेंद्र मोदनवाल, ब्रह्मदेव कसौधन, कमलेश गुप्ता, नीलू रुंगटा, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए बर्डपुर बाजार स्थित पोखरे घाट पर लोग सुबह चार बजे से ही जुटने लगे थे और अर्घ्य देने व पूजन के बाद ही वापस घर गए। छठ व्रतियों ने नदी किनारे बने प्राचीन शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। अर्घ्य के बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बांनगंगा नदी बैलिहवा घाट, नईडहर घाट, नकाही पोखरे पर खिरकिया काली माता स्थान के सामने पोखरे एवं पकड़ी लाला गांव पोखरा, बुढनईया पोखर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजन किया। इस दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, महेश प्रसाद मिश्र, आशीष सिंह, मुकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
शिक्षामंत्री ने भी दिया अर्घ्य
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी ने बूढी राप्ती नदी के मुहचुरवा घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को उदीयमान भगवान भास्कर की पूजा की और उन्हे अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह अपनी सकारात्मक ऊर्जा से सबका कल्याण करें।
गीत गाते घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं
परसा। भोर होते ही शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा, घोरही, बूढ़ी राप्ती नदी व विभिन्न पोखरों के तट ‘पुरुबे से उगे ले नारायन, पछिमे होला उजियार’ और ‘उग हो सुरुज देव भईल अरघ के बेर’ सरीखे छठ गीतों से गूंज उठे। छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को व्रत का दूसरा अर्घ्य दिया। बानगंगा नदी के महथा गांव के किनारे, घोहरी नदी पर मदरहिया-पिकौरा के बीच एनएच के किनारे व परसा रेलवे स्टेशन के सामने एनएच के किनारे स्थित पड़रिया मोड़ पर स्थित पोखरे पर औदही कलां, चरिहवा, मदरहिया, मानपुर, अहिरौला, तुलसियापुर आदि में पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामचंद्र शुक्ल, हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, महेश निगम, विवेक प्रताप सिंह, विनोद शर्मा, राजकुमार, डा. सुधीर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने भी किया पूजन
डुमरियागंज। छठव्रतियों ने राप्ती नदी तट पर सूर्य की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी महिला सिपाहियों ने भी समय निकालकर छठ माता की बेदी पर पहुंचकर पूजन किया। महिला सिपाही उर्मिला देवी और वंदना यादव ने पूजा कर सभी लोगों स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, रामनाथ यादव, आम आदमी पार्टी की इरम शबरेज और इंजीनियर काजी इमरान लतीफ, नपं अध्यक्ष जफर अहमद बब्बू आदि की ओर से प्रसाद वितरण के लिए लंगर लगवाया गया था। इस मौके पर अजय पांडेय, रमेश सोनी, प्रेम प्रकाश उर्फ बंटू गुप्ता, लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, भोला सोनी, पंडित राकेश शास्त्री, संजय सोनी, ओमप्रकाश वैैैश्य, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें