फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सामान चोरी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव के चौराहे पर मंगलवार की रात में चोर चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे दिनेश गुप्ता ने डायल-112 पर चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव के चौराहे पर गांव निवासी दिनेश गुप्ता अपने जीविकोपार्जन के लिए एक गुमटी में पान की दुकान खोले हैं। पवन कश्यप खाने-पीने का सामान बेचते हैं। केवल बरई की पान की दुकान है। गुल्ले नाइक ने भी गुमटी में दुकान खोली है। मंगलवार की शाम ये लोग ताला बंदकर घर चले गए। बाद में चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश गुप्ता की दुकान से 31 हजार रुपये नकद और कई सामान चोरों ने उड़ा लिया था। पवन कश्यप की दुकान से गैस सिलिंडर और लगभग दस हजार रुपये, केवल बरई और गुल्ले नाइक की गुमटी से भी चोरी ने नकदी और सामान चुरा लिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें