ग्राहक की शिकायत सीएससी संचालक पर मुकदमा दर्ज
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे पर स्थित सीएससी के संचालक और उसके सहयोगी द्वारा ग्राहक से ठगी करने का मामला सामने आया है। ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे पर जाजर गठिया गांव निवासी सत्य विजय सीएससी का संचालन करता है। जिस पर परशुराम पुत्र रमेश गौड़ निवासी महुआ खुर्द को कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में रखा है। रविवार को रीता पत्नी शेषभान ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 दिसंबर 2012 उसने खाते में 1.75 लाख रुपये और अपनी पुत्री मुस्कान के खाते में 1.75 लाख रुपये अपना जमा करने के लिए गई। धनराशि सत्य प्रकाश व पशुराम को दिया गया, मगर दोनों लोगों ने खाते में जमा न करके अपने पास रख लिए। एक रसीद पर मुहर लगाकर यह कहते हुए दे दिए कि पैसा जमा हो गया है। उस महिला घर चली गई। कुछ दिनों बाद खाते को चेक किया तो दोनों खाते में पैसा नहीं पहुंचा था। आरोप है कि जब पुन: पैसे को मांगने गई तो सत्य विजय व परशुराम ने गाली देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने गोल्हौरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।