फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने किया शिवनगर डिडई थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने किया शिवनगर डिडई थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

डिड़ई। एएसपी सुरेशचंद रावत ने रविवार को नवसृजित शिवनगर डिड़ई थाने का निरीक्षण किया। भवन निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य पर निगरानी करने के लिए निर्देशित किए।
एएसपी सुरेश चंद रावत ने नवसृजित थाना शिवनगर डिड़ई का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। थाने में अस्थाई रूप से समस्त आवश्यक प्रकल्प जैसे बंदी गृह, भोजनालय, बैरक, थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष आदि क्रियाशील हो गए हैं। एएसपी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भानु प्रताप सिंह की नियुक्त थानाध्यक्ष के रूप में हो चुकी है। थाना शिवनगर डिडई में कुल 122 गांवों को शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दायित्व के लिए अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए एएसपी ने कहा कि मूल थानों से वहां के ग्राम अपराध रजिस्टर प्राप्त करें। सुबह 10 से 12 जनता की नियमित सुनवाई करें। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए उपलब्ध रहें। किसी भी दशा में पीड़ित व्यक्ति थाने से निराश होकर न जाए। समस्त आवश्यक अभिलेख तैयार करें। थाने का औपचारिक उद्घाटन शीघ्र कराया जाएगा। थाने के भवन निर्माण के लिए धनराशि की प्राप्ति शासन से हो चुकी है। अति शीघ्र स्थायी थाने का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें