त्रिलोकपुर में हादसा, पांच लोग जख्मी
बहराइच के दरगाह शरीफ से लौटते समय कार में पिकअप ने मारी टक्कर
बलरामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आ गए घायल लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। बहराइच के दरगाह शरीफ से लौटते समय रविवार को चिल्हिया थाना क्षेत्र के पांच लोग बलरामपुर जनपद के त्रिलोकपुर में हादसे के शिकार हो गए। कार में पिकअप की टक्कर हो जाने से यह हादसा हुआ। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल चले आए। इसमें तीन लोगों के पैर टूट गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव के पांच महिला व पुरुष बहराइच के दरगाह शरीफ दर्शन करने के लिए रविवार को गए थे। शाम को वे लौट रहे थे। अभी बलरामपुर जनपद के त्रिलोकपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में सबके पैर टूट गए हैं। सिर में चोट लगी है। इनमें राजेश (42) उसकी पत्नी सूर्यमती का पैर टूट गया है। इसके अलावा विजय लक्ष्मी पत्नी गोविंद चौबे, दुर्गेश और एक अन्य जख्मी हो गए। आसपास के लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल पर चले आए। यहां उनका इलाज चल रहा है।