फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हिरिया गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हिरिया गांव के टोला अंधियारी में सोमवार को टिनशेड रखने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप के सहारे फंदे से लटका किशोरी का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के जम्हिरिया के टोला अंधियारी निवासी संध्या (17) पुत्री गौरी ने सोमवार को करीब 11 बजे के आसपास खाना बनाकर रख दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह कमरे को बंद करके कमरे में सीमेंटेड पतरा रखने के लिए लगे लोहे की पाइप के सहारे लोवर से फंदे से लटक गई। घटना के वक्त पिता गौरी प्रसाद एवं माता बासमती घर पर नहीं थे। पिता जब घर पर पहुंचे तो देखे कि घर का दरवाजा बंद था। उन्होंने बेटी को आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा भी अंदर से बंद था। किसी तरह से दरवाजा खोले तो देखे कि बेटी संध्या की लाश घर में लगे पाइप में लोवर के सहारे लटकी है। इसे देखकर वह रोने लगे। रोने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

शख्स ने फंदे से लटककर दी जान
पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़वा में एक शख्स अपने घर में धरन में गमछे के फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी ने जमीन के विवाद में अवसाद में आकर यह कदम उठाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज करके मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी नजमा परवीन के मुताबिक उनके पति मोहम्मद अनीस (58) रविवार की दोपहर 2:30 बजे अपने घर में धरन में गमछे के सहारे फंदे से लटक गए। नजमा ने आरोप लगाया कि पति की आत्महत्या के जिम्मेदार गांव के ही मोहम्मद शफी और मोहम्मद औस उर्फ बंटी हैं। ये लोग जमीन विवाद में उनके पति को प्रताड़ित करते थे। इससे अनीस अवसाद के शिकार हो गए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नजमा की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोपहर में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। साथ ही उनके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज ने बताया कि नामजद लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का पता चलेगा। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें