फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 33 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 33 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। रविवार को आई रिपोर्ट में 33 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद सभी पीड़ितों को होम आइसोलेट करा दिया गया।
संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सर्वाधिक 16 लोग इटवा में कोरोना संक्रमित पाए गए। पांच संक्रमित डुमरियागंज क्षेत्र में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। उसका क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा खेसरहा, खुनियांव, लोटन और नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 33 संक्रमित मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करके सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का कोरोना जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें