फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : नेपाल में पार्क भारतीय नंबर की कार में मिले तीन बच्चों के शव, तहकीकात शुरू

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर

सार

  • नेपाल के दांग जिले में चार माह से पार्किंग में खड़ी थी कार
  • तीनों बच्चे नेपाली, फॉरेंसिक टीम ने लिए कार से नमूने
विज्ञापन
इसी कार में मिले शव... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जिला दांग के तुलसीपुर में शनिवार को भारतीय नंबर की एक कार से तीन नेपाली बच्चों के शव मिले। यह कार करीब चार महीने से पार्किंग में खड़ी थी। नेपाल पुलिस की फॅारेंसिक टीम ने कार से सैंपल लिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने तुलसीपुर उप महानगरपालिका निवासी सन्दीप (9) पुत्र भीम बहादुर परियार, सुबर्न परियार (7) पुत्र संतोष परियार और करण परियार (6) पुत्र किरण के रूप में बच्चों की शिनाख्त की है। एसपी दांग गणेश चंद के अनुसार फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। गाड़ी मालिक भी बच्चों को नहीं पहचानता है, कार खराब हो गई गई थी, इसलिए वहीं खड़ी कर दी गई थी।

प्रथमदृष्टया मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस कार्यालय तुलसीपुर के डीएसपी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार रात एक बस ड्राइवर बस पार्क करने गया तो कार से दुर्गंध आई। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें