पीएम की सभा में लगेंगे तीन मंडलों की 12 टीम
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए जिले में तीन मंडलों की 12 टीमें लगाई गई हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य जिले के अधिकारियों को पत्र लिखा है। वीआईपी फ्लीट एवं अन्य स्थानों पर एएलएस एंबुलेंस लगाई जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहेगा।
सीएमओ ने बताया कि गोरखपुर, बस्ती व अयोध्या की मेडिकल टीम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करेगी। सभी मंडलों की चार-चार मेडिकल टीम ड्यूटी करेगी। एक टीम में फिजिशियन, कॉर्डियोलाजिस्ट, सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन रहेंगे, इनके साथ एक-एक फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय ड्यूटी करेंगे। वीआईपी तीनों फ्लीट में एक स्पेशल मेडिकल टीम रहेगी।