फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात होने वालों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात होने वालों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अक्तूबर को होने वाली संभावित जनसभा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रहेगा। उनकी सुरक्षा में तैनात होने वाले जवानों और ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट वाले कर्मी ही ड्यूटी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्तूबर को जिले में आगमन संभावित है। वह मेडिकल कॉलेज को लोकार्पण करने के लिए आ रहे हैं। कोरोना को संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षा सहित अन्य ड्यूटी में लगे कर्मियों की कोरोना जांच होगी। निगेटिव रिपोर्ट वाले कर्मी ही ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में अर्धसैनिक बल के जवान, पीएम का विशेष सुरक्षा दस्ता सहित लगभग चाढ़े चार हजार सुरक्षाकर्मी लगेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य विभागों से भी लोग रहेंगे। सभी की कोरोना जांच होगी। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपना काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम से पहले ही उनकी जांच कर ली जाएगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में ड्यूटी करने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच होगी। जांच के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

किराएदारों की पुलिस ने की जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष जांच दस्ता और सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल के आसपास के मोहल्लों में गई। वहां किराएदारों के बारे में जानकारी ली। हाल ही में कौन कहां से आया है, घर में कितने सदस्य हैं, टीम ने उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में दर्ज किया। कार्यक्रम से पहले टीम हर व्यक्ति का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें