फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट का टुकड़ा फेंकने से बवाल, बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। द्वारचार के समय बरातियों पर फूल के साथ ईंट का टुकड़ा फेंकने से बवाल हो गया। इस दौरान ईंट का टुकड़ा लगने से एक बराती घायल हो गया। इसको लेकर घराती व बरातियों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के त़ुलसीपुर गांव का है।
विज्ञापन

तुलसीपुर में मंगलवार रात इसी क्षेत्र के भजोरे पुरवा से बरात आई थी। धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बरात दरवाजे पर पहुंची। बरात का स्वागत करने के लिए घर व गांव की महिलाएं व बच्चे छत पर चढ़कर फूल व चावल फेंक रहे थे। इसी बीच बरात की ओर से कुछ लोगों ने टॉफी व बताशा फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने छत से बरातियों पर ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। ईंट का टुकड़ा लगने से एक बराती घायल हो गया, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी तो लड़की पक्ष ने विवाह करने से ही इंकार कर दिया। बाद में बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें