जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के खावा कलां विद्यालय से सरदारपुरवा गांव तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसकी शिकायत के बाद भी संस्था के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम खावा कलां स्थित विद्यालय से सरदारपुरवा गांव तक 400 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। ठेकेदार गिट्टी पर डस्ट के स्थान पर नदी की रेत डाल रहा है। गिट्टी की कुटाई भी नहीं की गई। सड़क निर्माण का विरोध देख रातोंरात सड़क निर्माण करा दी गई। ठेकेदार खावा कला स्थित ग्राम सचिवालय के पास मानक विहीन पुलिया का भी निर्माण करा रहा है। अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एसके हरित बताते हैं उन्हें जानकारी नहीं है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी।