फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से टकराया जायरीन का टेंपो, महिला के पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। दरगाह शरीफ, बहराइच से जियारत के बाद जायरीन को लेकर बस्ती लौट रहे टेंपो को सोमवार सुबह बौद्ध परिपथ स्थित सीताद्वार के निकट बस ने टक्कर मार दी। इसमें तीन महिलाओं सहित पांच जायरीन को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से बाद में उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के थाना वाल्टर निवासी सगीर अहमद, निजामुद्दीन, नारमुन्नीशा, सबरुननिशा व शाहरूनिशा तीन अन्य लोगों के साथ टेंपो बुक कराकर जियारत के लिए बहराइच के दरगाह शरीफ आए थे। जियारत के बाद रात में ही सभी लोग वापस टेंपो से बस्ती लौट रहे थे। सोमवार भोर करीब तीन बजे जैसे ही जायरीन को लेकर टेंपो बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ के निकट अढ़ुआ पुल पहुंचा।
तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टैंपो सवार शाहरुन्निशा के दोनों पैर कट गये हैं। नारमुन्नीशा, सबरुन्निशा, सगीर अहमद व निजामुददीन गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इकौना संतोष कुमार तिवारी ने सभी घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें