फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ा पारा, आग उगल रहीं सूरज की किरणें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। सुबह दस बजे से ही सूरज की किरणें आग उगलने लगती हैं। ऐसे में बाजारों में जहां सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। इसके विपरीत किसान गर्मी की परवाह न कर अपनी फसल सहेजने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विगत एक पखवारे से मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। वहीं, सुबह से खिली चटकीली धूप के कारण दस बजे के बाद से शाम पांच बजे तक लोगों का घरों से निकलना दूभर बना रहा। साथ ही चलने वाली तेज गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं।
ऐसे में सहालग व ईद करीब होने के बावजूद बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा। बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखे। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मौसम की परवाह किए बगैर फसल की मड़ाई कर रहे हैं। भीषण गर्मी से मवेशियों का हाल भी बेहाल है जिन्हें राहत के लिए पेड़ों का सहारा लेते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें