फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से पूछें सवाल, पाएं बीमारी का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आम लोगों को घर बैठे डाक्टरी परामर्श की सुविधा के साथ मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जागरूक बनाने का कार्य अब घर बैठे होगा। इसके लिए शासन की तरफ से अनूठी पहल की जा रही है। योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 22 अप्रैल से शाम 3 बजे से 6 बजे तक एनआइसी के माध्यम से डाक्टर से सुनिये कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। हेल्लो डॉक्टर बोलकर बीमारी के इलाज का मशवरा भी मिलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एपी भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया, डेंगू, जेई, टॉयफाइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचों, नवजात की प्रथम 28 दिनों में देखभाल एवं नियमित टीकाकरण से जुड़े कार्यों को लेकर भी करीब दो घंटे तक चर्चा होगी। इसके बाद करीब एक घंटे का समय लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वेबकास्ट पर लाइव प्रसारित कार्यक्रम डाक्टर को देखने व सुनने के लिए यूआरएल लिंक से जुड़ा जा सकता है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागी अपना प्रश्न अंग्रेजी अथवा हिंदी में व्हाट्सअप नंबर 9412487707, 9415004437 और 8299572102 पर पूछ सकते हैं।
इस कार्यक्रम में सभी एएनएम, सीएचओ, संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपने टैबलेट, स्मार्ट फोन, लैपटॉप, डेस्क टॉप के माध्यम से लिंक से जुडने और समुदाय के पांच से दस लाभार्थियों एवं अभिभावकों को प्रसारण से जोड़ेंगे। स्वास्थ्य कर्मी अपने साथ प्रसारण में जोड़े गए लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर स्थानीय चैट ग्रुप पर अपलोड भी करेंगे। ऐसे ही चयनित फोटोग्राफ प्रादेशिक ग्रुप व सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक्टर से सुनिये कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में प्रदेश शासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, बीएमजीएफ, पाथ और टीएसयू के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें