फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी की छह दुकानों का आवंटन लॉटरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लाटरी के माध्यम से आबकारी की छह दुकानों को आवंटित करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस दौरान गठित कमेटी के सभी नामित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में हुई दुकानों की लाटरी में एक देशी शराब, तीन विदेशी मदिरा, एक बियर व एक भांग की दुकान का आवंटन हुआ। प्रथम चरण की संपन्न हुई लाटरी में देशी शराब चौबेजोत की दुकान बलरामपुर निवासिनी रंजना तिवारी, विदेशी मदिरा रत्नापुर की दुकान बहराइच की ममता सिंह, बदला चौराहा अंग्रेजी शराब की दुकान इकौना के अटल बिहारी, जोखवा बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान बहराइच के प्रमोद कुमार, खैरी मोड़ स्थित बियर की दुकान गोंडा निवासिनी राजेश्वरी देवी व सिरसिश्या में भांग की दुकान बहराइच की गुडिय़ा पांडे को आवंटित की गई। लाटरी के दौरान एसपी अरविंद कुमार मौर्य व आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन गोंडा, जिला आबकारी अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें