फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल के नुकसान का जायजा लेने पहुंचीं डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अतिवृष्टि व तेज हवाओं के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को डीएम भगवानपुर बनकट पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी मौजूदगी में न सिर्फ खेत में लगी धान की फसल कटवाई बल्कि मड़ाई कराकर तौल भी कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश इकौना क्षेत्र के ग्राम मोहिनीपुर के मजरा भगवानपुर बनकट पहुंचीं। यहां उन्होंने गांव निवासी रामरती पत्नी झींगूर के खेत में पहुंचकर अपने सामने धान फसल कटवाई। इसके बाद डीएम ने धान पिटवाकर तौल भी कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों को आंधी पानी में नुकसान पहुंचा है उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का भुगतान होगा। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक घनश्याम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें