फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण मेले के सफल आयोजन के लिए डीएम ने की तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला से जुड़ी सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी टीके शिबु ने दी। वह बुधवार को मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। यह मेला पांचों विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित होगा।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान जन आरोग्य मेला, स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण तथा कोविड-19 टीकाकरण सहित सभी प्रकार के ऋण वितरण, कृषि यंत्रों के वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, उज्जवला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजना का लाभ पात्रों को मिलेगा। डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने विभागीय योजनाओं का कैंप लगाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें