फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवों और वृक्षों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी व वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा वन्य जीव सुरक्षा अभियान
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल द्वारा वन विभाग के साथ मिल कर वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को ककरदरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद ग्रामीणों को वन्य जीव के सुरक्षा के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए गए। साथ ही लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी डी कंपनी कैंप परिसर ककरदरी में वन विभाग के सहयोग से वन एवं वन जीवों की रक्षा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वन विभाग एवं एसएसबी जवानों द्वारा वन प्राणी सप्ताह आओ वन एवं वन जीवों की रक्षा करें, विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन दरोगा अशोक कुमार ने कहा कि वन्य जीवों की रक्षा करना हमारा ही नहीं सबका नैतिक कर्तव्य है। एसएसबी के प्रधान आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है जो हर एक सजीव वस्तु के लिए जरूरी है। पेड़ है तो आप हैं और पेड़ों पर पूरी दुनिया टिकी हुई है। इस दौरान वन व वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर वन दरोगा बृजलाल यादव, एसएसबी के गुनामनी सिंह, रविंदर सिंह, अपूर्वा रॉय, शिवकुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें