फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने को ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क हादसे रोकने को यातायात नियमों का अनुपालन बहुत जरूरी है। इसी की मदद से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट लगाने, चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर ही चलाने व निर्धारित स्पीड में वाहन चलाने मात्र से लापरवाही के चलते होने वाले सड़क हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने दी। वह पुलिस यातायात माह के समापन पर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस दौरान तमाम ऐसे लोग भी हैं जिन्हें वाहन चलाने व यातायात नियमों की कोई जानकारी नहीं होती। इसके बावजूद वह वाहन से फर्राटा भर दूसरों के लिए खतरा खड़ा करते हैं। प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सड़क पार करते समय व विद्यालय आते जाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें