फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों को अपडेट बनाने के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए। उन्हें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह प्रयास करना चाहिए कि पुनरीक्षण की तय समयावधि में कोई भी पात्र मतदाता बनने से न छूटे। यह आह्वान मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम कमलेश चंद्र ने किया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भिनगा एवं इकौना द्वारा बूथों पर तैनात बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या मेें सूची में नाम जुड़वाने, मृतक व स्थान बदलने वाले वोटरों का नाम सूची से हटवाने व नाम पता व उम्र की त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए फार्म 6, 6ए, 7, 8 एवं 8ए उपलब्ध कराया गया है। अभियान में युवा वर्ग के युवकों व युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके लिए 30 नवंबर तक प्राप्त दावे व आपत्तियों का निस्तारण प्रत्येक दशा में 20 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।
बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। ऐसे में आप सभी यह प्रयास करें कि कोई भी गलत काम सूची में शामिल न हो। साथ ही ऐसे मतदाता जिन्होंने निवास स्थान बदल दिया है अथवा उनकी मृत्यु हो चुकी है। या फिर किसी मतदाता के नाम में कोई त्रुटि है तो उसे भी दुरुस्त कराने में सहयोग करें। बैठक में भाजपा, रालोद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सपा , कांग्रेस, बसपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें