फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार मे बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर वृहद ऋण संवर्धन अभियान का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रावस्ती विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि सरकार जन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार उद्यमी एवं निर्यातकों के लिए अनेक प्रकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं चला रही हैै। जिसका फायदा उद्यमियों को मिलने से निवेश को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। निर्यात को बढ़ावा देने में उद्यमियों की भूमिका अहम है। सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण वितरण योजना उद्यमियों के लिए वरदान साबित हुई है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि सरकार सभी बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए गंभीर है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि वृहद ऋण संवर्धन अभियान योजना उद्यमियों एवं बेरोजगारों के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंकिंग सुविधाओं के संवर्धन में उनके स्तर से बैंकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। आकांक्षात्मक जिला होने के कारण बैंकों से अपेक्षा है कि वह कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान देते हुए जिले के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने में अपना सहयोग दें। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने कहा कि इस जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं है। यहां पर छोटे-छोटे उद्योग अपनाकर ही आगे बढ़ सकते है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान 1650 लाभार्थियों को बैंकों के विभिन्न योजनाओं के तहत 16 करोड़ रुपये के ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गये।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं लाभार्थीं को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश संदेश पुस्तक, मिशन शक्ति फोल्डर एवं सड़क सुरक्षा अभियान संबंधी पंफलेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक केएन सिंह, आरसेटी निदेशक बृजेश श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, सहायक उपायुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर, विनय कुमार तिवारी, पंकज मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें