श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए रविवार देर शाम एसपी द्वारा एक निरीक्षक व पांच उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद जहां निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडे को इकौना थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष इकौना को प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं।
जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या द्वारा एक निरीक्षक व पांच उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद पुलिस लाइन में तैनात रहे निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडे को इकौना थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष इकौना रहे उप निरीक्षक अनिल कुमार दीक्षित को प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी रहे उप निरीक्षक राजीव मिश्रा को बदला चौकी प्रभारी बनाया गया है। बदला चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक अनूप मणि त्रिपाठी को गिलौला थाने में तैनात किया गया है। वहीं सिरसिया थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला को गिरंट चौकी प्रभारी व रिगंट चौकी प्रभारी रहे राम प्रवेश यादव को सोनवा थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। साथ ही सभी निरीक्षक व उप निरीक्षकों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पहुंच कर अपनी आमद दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।