फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में ट्रेन दौड़ाने के लिए रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

विज्ञापन
रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती को रेल से जोड़ने के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भी अभी प्रक्रिया काफी धीमी है। रेल लाइन बिछाने की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की। इस पर रेल मंत्री ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया। पूर्व सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि अपने क्षेत्र के लिए वह पूर्व रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के समय से ही प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के लिए ट्रेन की पटरी बिछवाने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभू व पीयूष गोयल से भी अनुरोध करता रहा हूं। फिर वह समय भी आया जब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमारे क्षेत्र के स्वप्न को पूर्ण करने की शुरुआत की।
साथ ही रेल मार्ग का शिलान्यास किया। हमने काफी प्रयास कर बजट भी आवंटित करा लिया था। पर कतिपय कारणों से सांसद न रह जाने के कारण इस परियोजना में तमाम व्यवधान आ गये। इस दौरान पूर्व सांसद ने सारी अड़चनों को दूर कर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। जिस पर रेल मंत्री ने जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि आज वह भले ही श्रावस्ती से सांसद न हों पर श्रावस्ती व बलरामपुर की जनता को नया रेल मार्ग दिलाना उनका स्वप्न है। अपने क्षेत्रवासियों को भी हम आश्वस्त करना चाहते हैं की यह कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। इसके लिए जो भी करना पड़े वह अपने जिले, अपनी मातृभूमि व कर्मभूमि की सेवा करने से पीछे नही हटेंगे। यथासंभव यथा सामर्थ्य इस रेल पटरी की उम्मीद को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें