नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते डीएम व सीडीओ
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसी के क्रम में जिले में भी नवचयनित सहायक अध्यापकों को डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आज नवचयनित प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र पदान किया गया है। जो भी शिक्षक यहां उपस्थित है निश्चित रूप से वह उनके मेहनत और परिश्रम के बल पर यहां पहुंचे हैं। नवनियुक्त शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को समझे, इनके हाथों में कई बालकों का भविष्य है। आप सभी जागरूक बनकर शासन की योजनाओं की जानकारी अपने विद्यार्थियों को प्रदान कर सकते है। शिक्षक को जिज्ञासु होना चाहिए, तभी वह नई बाते सीखकर अपने विद्यार्थियों को भी सिखा सकता है। आप सभी एक सुयोग्य शिक्षक बनकर आप आपने कार्यकाल को यादगार बना सकते हैं।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गुरुजनों का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को दायित्व बोध के साथ पढ़ाएं। जिससे उन बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट /प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र वाजपेयी ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अमृत लाल वर्मा मौजूद रहे। (संवाद)